विदिशा नगर: सांची रोड रंगई के पास प्राचीन काली माता दरबार में नवरात्रि पर उमड़े श्रद्धालु, नींबू की माला होती है मां काली को अर्पण
सांची रोड स्थित रंगई पुल के पास प्राचीन मां काली का दरबार स्थापित है। यहां नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है। लोग नींबू के जरिए अपनी मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने के बाद नींबू की माला माता को चढ़ाई जाती है। यहां के पुजारी अभिषेक शर्मा और नीरज शर्मा ने बताया कि नवरात्रि की सप्तमी पर यहां विशेष महा आरती का आयोजन किया जाता है।