सुवासरा: इको कार से 62 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा
सुवासरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सुवासरा पुलिस रुणीजा चौकी पुलिस द्वारा डाबला देवल यात्री प्रतीक्षालय के यहां पर दबीस देकर ईको कार को मोके से पकडा, कार्रवाई करते हुए इको कार के अंदर से 62 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा चूरा जप्त किया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ा दो आरोपी लुधियाना पंजाब के पकड़े तो वहीं एक आरोपी राजस्थान का पकड़ा गया,