कटनी में यातायात पुलिस के प्रताड़ना से ट्रक चालक ने किया जहर का सेवन,नो एंट्री के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप
कटनी जिला खुलेआम रिश्वत मांगने के मामले मे आए दिन सुर्खियों में रहता है एक बार फिर एक ट्रक चालक ने पुलिस की रिश्वत मांगने व प्रताड़ना से परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया। मामले पर पीड़ित वाहन चालक रमेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि मैं आज सुबह अपना ट्रक वाहन लेकर जबलपुर मैप के सहारे जा रहा था। इसी दौरान रास्ता भटक जाने के कारण नो एंट्री में पहुंच गया।