जिला दंडाधिकारी के नलकूप खनन पर रोक के आदेश के उल्लंघन पर ढीमरखेड़ा थाना में दर्ज हुई एफआईआर
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम गुड़ा में जिला दंडाधिकारी कटनी के आदेश का उल्लंघन कर निजी उपयोग के लिए नलकूप खनन कराए जाने पर राजेश लोनी एवं नरेश लोनी नि. ग्राम गुड़ा तथा बोरवेल मशीन के चालकों के विरुद्ध तहसीलदार ढीमरखेड़ा के प्रतिवेदन के आधार पर 188 आईपीसी एवं मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 कि धारा 9 के प्रकरण दर्ज़ किया है।