कुम्हरवारा ग्राम में जमीन को लेकर हुआ विवाद,पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार
मंगलवार को बड़वारा थाना क्षेत्र के कुम्हरवारा ग्राम निवासी संतराम पटेल बड़वारा थाने पहुंच कर जानकारी देते हुए आरोप लगाया है। कि ग्राम के ही जगरूप पटेल,राजेश पटेल मेरी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है। मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी हैं। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।