अवस्थित वाहनों के कारण आए दिन हो रही है सड़क दुर्घटनाएं,आज फिर पठरा ग्राम के समीप एक बाइक चालक मौत के मुंह से आया वापस।
कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पठरा,मझगवां, बड़वारा ग्राम के समीप और 43 में अवस्थित रूप से खड़े वाहनों के कारण आए दिन बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।खौफनाक सड़क दुर्घटनाओं में कई घरों के चिराग भी बुझते हुए क्षेत्र ने देखा है। इसके बावजूद भी लापरवाह वाहन चालकों के ऊपर पुलिस शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है।