हुज़ूर: कोलार में पॉइजन एंटी एजिंग स्किन क्लीनिक के संचालक डॉ. अभिनीत सर्वेश गुप्ता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
Huzur, Bhopal | May 6, 2026 भोपाल के कोलार में बने पॉइजन एंटी एजिंग स्किन क्लीनिक के संचालक डॉ. अभिनीत सर्वेश गुप्ता के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर जयपुर की युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का आरोप है। चार महीने तक चली जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बुधवार दोपहर करीब 3 बजे को एफआईआर दर्ज की।