गुना: चिंताहरण मंदिर के पास से बाइक चोरी करने वाला किशोर गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने बाइक बरामद की
Guna, Guna | Jul 27, 2025 गुना कैंट थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया है। 27 जुलाई को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 24 जुलाई 2025 को चिंताहरण मंदिर के पास से चोरी हुई बाइक के मालिक राजेश धाकड़ निवासी सतनपुर ने 26 जुलाई को रिपोर्ट की। 27 जुलाई को सूचना पर बाइक चोर विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाइक बरामद कर ली गई है।