भिंड नगर: शास्त्री कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फटने से घरों में आग, घरेलू सामान जलकर राख
भिंड शहर की शास्त्री कालौनी में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे रखे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट होने से आसपास के घर आग की चपेट में आ गए। इस घटना में कई घरों के बिजली उपकरण जलकर राख हो गए।जानकारी के अनुसार बढ़ती गर्मी और ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ। ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर का गर्म तेल उछलकर पास के