गुना नगर: रानी रोशनी मंदिर गुफा के जंगलों में तेंदुए की संदिग्ध मौत, गुप्त अंग और अन्य अवशेष गायब; पुलिस जांच जारी
गुना। म्याना थाना अंतर्गत चीरा घाट रानी रोशनी मंदिर गुफा के जंगलों में 30 जुलाई दोपहर 2:30 बजे एक तेंदुआ का शव मिलने सनसनी फैल गई है।गो सेवक और वन विभाग की टीम, घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुना पशु अस्पताल पहुंचाया गया, प्रथम दृष्टया शिकार या तांत्रिक क्रिया के उद्देश्य से की गई निर्मम हत्या की आशंका जताई जा रही है।