बांका: समाहरणालय में प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, आवश्यक दिशा निर्देश दिए
Banka, Banka | Apr 1, 2026 बांका समाहरणालय में बुधवार की सुबह 11 बजे प्रमंडलीय आयुक्त भागलपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की उपलब्धता पर चर्चा की गई। बैठक में गैस, पेट्रोल-डीजल वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संतोष जताया गया, जबकि पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया।