कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई; चुनाव और सोशल मीडिया पर भी बोले | Kangra Express
कांगड़ा : कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के लिए छह पदक जीतना ऐतिहासिक उपलब्धि है और उम्मीद जताई कि आने वाले मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के खिलाड़ियों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बजाय अपनी रणनीति पर ध्यान देना चाहिए।
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की तस्वीर के इस्तेमाल से जुड़े सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश बनाए जाने चाहिए।
Kangra, Kangra | Sep 26, 2026