भारत ने जीता गोल्ड, हिमाचल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव : अनुराग ठाकुर #कांगड़ालाइव
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर सांसद अनुराग ठाकुर ने टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा, “भारत ने गोल्ड जीता, बेटियों ने दिल जीत लिया। आज भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर हम सभी को गर्व से भर दिया है।”
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश की चार बेटियों ने भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल से प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने भारतीय महिला कबड्डी टीम और हिमाचल की खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिमाचल की चार खिलाड़ी पुष्पा राणा, भावना ठाकुर, ज्योति ठाकुर और रितु नेगी भारतीय महिला कबड्डी टीम में शामिल हैं।
उन्होंने कहा, “भारत की बेटियां, भारत का अभिमान।”
Kangra, Kangra | Sep 26, 2026