गया के फल्गु नदी में शुक्रवार की रात डैम से पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार की दोपहर 3 बजे लोगो की भीड़ लग गई। पानी के साथ बड़ी संख्या में मछलियां बहकर आने लगीं, जिसे पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ नदी में उतर गई। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक जाल, टोकरी और हाथों से मछली पकड़ते नजर आए।