कोंडागांव: मिशन कमल के तहत विधायक नीलकंठ टेकाम ने आलोर-झाटीबन का दौरा किया, युवाओं को सौंपी बूथ की जिम्मेदारी
मिशन कमल – विकसित केशकाल अभियान के तहत केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने फरसगांव मंडल के आलोर एवं झाटीबन गांवों का दौरा कर संगठनात्मक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने युवाओं को बूथ स्तर की जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।विधायक ने कहा कि सशक्त बूथ ही मजबूत संगठन और विकसित केशकाल की आधारशिला है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना