आज़मगढ़: ज़िलाधिकारी कार्यालय पर भाकपा माले के नेताओं ने किया प्रदर्शन
ज़िलाधिकारी कार्यालय पर भाकपा माले के नेताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। भाकपा माले ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए आजमगढ़ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जिले में दलितों, आदिवासियों, गरीबों, महिलाओं पर जहां हमले बढ़े हैं वहीं उनकी आवाज़ उठाने वालों को फर्जी मामले में जेल भेजा जा रहा है।