दरभंगा: जनता दरबार में उमड़ी भीड़, फरियादी जमीनी विवाद और बिजली समस्या लेकर पहुंचे, जिलाधिकारी ने दिया न्याय का भरोसा
प्रत्येक शुक्रवार की तरह इस शुक्रवार को भी जिलाधिकारी का जनता दरबार आयोजित किया गया, जहां जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने जमीनी विवाद, बिजली आपूर्ति की समस्या समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।जनता दरबार में अपनी बात रखने का अवसर मिलने से उन्हें उम्मीद जगी है।