कांके: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Aug 5, 2024 रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रकाश रंजन, किशन कुणाल सिंह और रितेश कुमार रजक शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी हुई ई रिक्शा बरामद कर लिया है।