अरवल: पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए भाकपा माले ने निकाली कैंडल मार्च
Arwal, Arwal | Apr 24, 2025 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने को लेकर गुरुवार शाम 6:30 बजे भाकपा माले द्वारा शहर में कैंडल मार्च निकाली गई। विधायक महानंद सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता पार्क से कैंडल मार्च निकलकर भगत सिंह चौक होते हुए महावीर चौक तक पहुंचा। पहलगाम में मारे गए लोग अमर रहे के नारे लगाए गए।