डुमरा: मुहर्रम जुलूस के दौरान जानकी स्थान से बच्चा लापता, 3 घंटे से तलाश जारी; परिजनों की बढ़ी चिंता
सीतामढ़ी मुहर्रम जुलूस के दौरान जानकी स्थान के पास से एक बच्चा लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार बच्चा पिछले करीब तीन घंटे से लापता है और अभी तक घर नहीं लौटा है। घटना के बाद परिवार के लोग काफी चिंतित हैं और आसपास के इलाकों में उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं।