शिकोहाबाद: थाना नसीरपुर पुलिस ने फायरिंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 2 अभियुक्तों को दबोचा, बरामद हुआ अवैध असलहा
थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा फायें वांछित 02 अभियुक्तों राकेश पुत्र छोटेलाल, अंकित पुत्र राकेश कुमार को करनपुर की पुलिया से गुरुवार शाम 5 बजे क़रीबन गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है । बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।