शिकोहाबाद: जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में शैक्षिक अभिलेखों में फर्जीवाड़े के संबंध में डीएम ने किया समिति का गठन
डीएम फिरोजाबाद के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने जेएस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद द्वारा शैक्षिक अभिलेखों में फर्जीवाडा किये जाने की प्रकाशित खबर के सम्बन्ध में जांच किये जाने हेतु समिति का गठन किया गया है। स्थलीय निरीक्षण के समय विश्वविद्यालय में केवल गार्ड, माली उपस्थित मिले, विश्वविद्यायल के अन्य कोई प्रशासनिक अधिकारी, अन्य अधिकारी न मिले।