गोपालगंज: काकड़पुर गांव में खेत में काम करने जा रही दो महिलाओं पर सियारों के झुंड ने किया हमला, दोनों महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
नगर थाना क्षेत्र के काकड़पुर गांव में सोमवार को मवेशी के लिए चारा काटने गई दो महिलाओं पर सियार ने हमला कर दिया। जख्मी हालत में दोनों महिलाओं को सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जख्मी महिला काकड़पुर गांव निवासी शांति देवी व ललिता कुमारी शामिल है।