गोपालगंज: हजियापुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत, पुलिस मामले की जाँच कर रही है
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की सोमवार की दोपहर 1:00बजे मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।