लोहरदगा: बीएस कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारी जोरों पर, 25-26 अप्रैल 2025 को देशभर के विशेषज्ञ होंगे शामिल
लोहरदगा बीएस कॉलेज के मल्टीपरपस कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार शाम 4: 30 बजे आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ IQAC के तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉलेज के प्राचार्य डॉ शशि कुमार गुप्ता और IQAC के समन्वयक रोशन ने कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान संगोष्ठी विवरणिका का विमोचन भी किया गया।