कासगंज: कासगंज में बीते दिन लाइफ टर्न हेल्थ केयर पर महिला की मौत का मामला, सीएमओ ने क्लीनिक किया सील
प्रेमा देवी 20 अप्रैल को कासगंज के लाइफ ट्रोन हेल्थ केयर क्लीनिक में इलाज के लिए आई थीं। उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पीएम को भेजकर जांच शुरु करदी थी। स्वास्थ्य विभाग की जांच में क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नही था। मृतका के उपचार से संबंधित कोई भी दस्तावेज भी मौके पर नहीं मिले। क्लीनिक को सील किया गया है।