शिवपुरी नगर: जुआ खेलते हुए चार आरोपी गिरफ्तार, ₹4200 हुए जब्त
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फिजिकल थाना पुलिस ने जुआ खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 4200 रुपये नगद और ताश की गड्डियां बरामद की गई हैं।