पोहरी: सालोदा में छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ मारपीट की, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
Pohri, Shivpuri | Jul 25, 2026 खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सालोदा की है। जहां जमीनी विवाद को को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी जिसकी शिकायत फरियादी गोविंद ने पोहरी थाना पहुँचकर की है। जहा पुलिस ने फरियादी गोविंद की शिकायत पर से छोटे भाई के खिलाफ शनिवार शाम 5 बजे रिपोर्ट दर्ज कर ली है।