गुना नगर: कैंट: 'देखो मेरी जुगाड़ जा रही है' कहने वाले मनचले को कोर्ट ने सुनाई सजा, जुर्माना भी लगाया
गुना के कैंट क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में कोर्ट ने आरोपी विशाल जाटव को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। 2023 में नाबालिग सहेली के साथ घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने अश्लील टिप्पणी कर उसका हाथ पकड़ लिया और धमकी देकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच की और कोर्ट में चालान पेश किया, जिसके बाद फैसला सुनाया गया।