प्रतापगढ़: नगर पंचायत ढकवा से गुजरी एन एच 731 पर ढकवा मोड़ के पास कार और टेंपो की टक्कर, एक की मौत और तीन घायल
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार 11:30 के आसपास नगर पंचायत ढकवा एन एच 731 फोर लेन पूरा ढकवा मोड़ पर कार और टेंपो की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मीरा मिश्रा पत्नी राकेश मिश्र निवासी सेतापुर सिंगरामऊ जौनपुर अपने नाती देव मिश्र 10 वर्ष पुत्र आनंद मिश्र को साथ लेकर सिंगरामऊ से टेंपो से चांदा सुल्तानपुर दवा लेने के लिए निकली थी।