कटनी नगर: एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने ली जनरल परेड, पुलिसकर्मियों को 30 सेकंड में शस्त्र जोड़ने का दिया टास्क
एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने ली जनरल परेड; पुलिसकर्मियों को दिया 30 सेकंड में शस्त्र असेंबल करने का टास्क स्वयं 23 सेकंड में 9mm पिस्टल असेंबल कर पेश की मिसाल, कटनी। कटनी पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़, अनुशासित और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम को पुलिस लाइन कटनी में जनरल परेड एवं शस्त्र संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।