नर्मदापुरम: पटवारी कॉलोनी में नाले के निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया ज़ोर
नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने मंगलवार को पटवारी कॉलोनी में चल रहे नाले निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नीतू यादव ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।