सीतापुर: बेहटी में ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल लाने पर हुई मौत
महोली थाना क्षेत्र के बड़हिया गांव में रहने वाले अनुज नाम के व्यक्ति ने गांव बेहटी जाकर ससुराल में पत्नी से हुए विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था हालत बिगड़ने पर परिवार वाले स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे जहां से डॉक्टर ने सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया जिला अस्पताल लाने पर अनुज नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है पुलिस तहकीकात में जुटी है।