गोविंदगढ़: पनियाला बड़ौदामेंव में करोड़ों का भुगतान अटका, हाईवे निर्माण कार्य रुका, ठेकेदारों का हंगामा; पुलिस बुलानी पड़ी
गोविंदगढ़ क्षेत्र के पनियाला-बड़ौदामेव मार्ग पर रविवार को दोपहर बारह बजे निर्माण कार्य पर उस समय ब्रेक लग गया, जब ठेकेदारों ने करोड़ों रुपये के बकाया भुगतान की मांग को लेकर काम बंद कर दिया। ठेकेदारों का आरोप है कि पिछले करीब पांच महीने से उनका भुगतान अटका हुआ है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है और आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है।