दमयंती नगर: हजरत बाबा सैयद अली शाह दरगाह पर उर्स की तैयारी शुरू, कव्वालियों का आयोजन, देहात थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण
दमोह के नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र स्थित हजरत बाबा सैयद अली शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर आयोजित होने वाले उर्स को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। गुरुवार रात थाना प्रभारी अमित गौतम, चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, शिवनारायण यादव और गौपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। देर रात कव्वालियों का आयोजन किया जाएगा।