#ब्रेकिंग न्यूज
कुरुक्षेत्र में #बदमाशों की पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिशः कारोबारी पर हमले के #मास्टरमाइंड और शूटर का एनकाउंटर; टांगों में लगी गोली हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में माइनिंग कारोबारी #सुनील भाटिया उर्फ बंटी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सोमवार को बड़ा #घटनाक्रम सामने आया। मामले के मुख्य आरोपी #रोबिन उर्फ मोनू निवासी शहजादपुर और मुख्य शूटर अमन निवासी बड़ोत (करनाल) पुलिस पर #फायरिंग कर भागने की कोशिश करते हुए घायल हो गए।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों की टांग में गोली लगी। घटना पिपली बस स्टैंड के पीछे की है। दोनों आरोपियों को #घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए CIA-1 की टीम #पिपली बस स्टैंड के पीछे लेकर गई थी। पुलिस का दावा है कि #आरोपियों ने वहीं #हथियार छिपा रखे थे।
Thanesar, Kurukshetra | Jun 8, 2026