पचरुखी: मोहम्मदपुर मोड़ के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक घायल
मोहम्मदपुर मोड के समीप रविवार की रात आठ बजे एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बाइक चालक जख्मी हो गया। जख्मी बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने पचरुखी सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। हालांकि घायल की गंभीर स्थिति के मद्देनजर उसे सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।