शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पत्नी का सुराग न मिलने पर परेशान पति ने सोमवार को दोपहर 12 बजे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय और मदद की गुहार लगाई है।