कादीपुर: जल जीवन मिशन की लापरवाही से बिगड़ी सड़के, कादीपुर में खराब रास्ते पर पिकअप पलटने से बची, लोगों में दहशत का माहौल
कादीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में जल जीवन मिशन की लापरवाही के चलते बाल बाल पिकअप पलटने से बची जिसके दौरान वहीं लोगों में अफरा तफरी का माहौल दिखा ,यह मामला आज रविवार 10:00 बजे का है जहां पर लदी हुई पिकअप दुकानदार के पास माल उतारने के लिए आई तभी अचानक ऐसा दृश्य सामने आया जिसमें नगर वासियों ने कई बार इसकी शिकायत भी की ,लेकिन अभी तक इसका कोई निराकरण नहीं हुआ