सांगोद: बपावर के हाट बाजार में नकली नोट खपाने आया शातिर गिरफ्तार, कस्बेवासियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा
Sangod, Kota | Jul 13, 2026 सांगोद के बपावर थाना क्षेत्र में रविवार शाम हाट बाजार में नकली नोट खपाने आए एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से 100 और 200 रुपए के करीब 58 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां से लाए गए और इनके पीछे कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है।