आजमगढ़ में आवारा कुत्तों का हमला, खेल रही मासूम बच्ची को किया गंभीर घायल....
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में आवारा कुत्तों के हमले में एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह बच्ची को बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना का CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी गांव में आवारा कुत्ते पशुओं पर हमला कर चुके हैं और शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
#Azamgarh #Jiyanpur #DogAttack #UPNews #BreakingNews CCTV LocalNews