तरारी: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेप के 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी में महिला भी शामिल
तरारी और हसनबाजार पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी में हसन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत से बलात्कार के दो अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के द्वारा दोनों अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।