तरारी: देव गांव में मोबाइल पर बात करते समय छत का छज्जा टूटने से युवक नीचे गिरा, हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर
सिकरहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत देव गांव में मोबाइल पर बात करने के दौरान छत का छज्जा टूटने से अनियंत्रित होकर एक युवक नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।इसके बाद उनके परिजनों के द्वारा इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया है।