तरारी: विशंभरपुर में दलितों के साथ अत्याचार मामले में पुलिस को जांच के दौरान बदमाशों के खिलाफ मिला सुराग, छापेमारी तेज
इमादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशंभरपुर गांव में दलित परिवार के साथ बदमाशों ने अत्याचार किया था जहां बदमाशों के द्वारा दलित महिलाओं के साथ मारपीट और उनके घर में आग लगा दी गई थी। इसके बाद पीड़ित परिवार के द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी के आधार पर जांच के क्रम में पुलिस को बदमाशों के खिलाफ क्लू मिला है।जिसके बाद जांच तेज कर दी गई है।