ब्रह्मपुर: कुआंवन मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, मृतक की पहचान नहीं हो पाई
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कुआंवन मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ब्रह्मपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर पहुंचाया।