कर्रा: सड़क सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक से जागरूकता अभियान
Karra, Khunti | Jan 14, 2026 जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण, पंचायत एवं हाट-बाजार क्षेत्रों में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कर्रा, जलटंडा बाजार और खूंटी बाजारटांड़ में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। नुक