अशोक नगर: 9 बेटियों के पिता की ट्रैक्टर से दबकर मौत खेत में काम कर रहे थे ट्रैक्टर चालक देख नहीं पाया सीने से गुजरा पहिया
अशोकनगर जिले के पथरिया गांव में बुधवार दोपहर एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। मृतक 45 वर्षीय राम सिंह पुत्र तुलसी राम है। यह हादसा बहादुरपुर थाना क्षेत्र में अपने ही गांव में खेतों पर हुआ। गांव में किसी व्यक्ति के खेतों में कुएं से मिट्टी हटाने का काम चल रहा था, इसी दौरान राम सिंह जमीन पर बैठे थे।