पुवायां: लापता व्यक्ति का शव ओवरब्रिज के नीचे मिला, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस मामले की जांच में जुटी
दरअसल पुवायां में एक ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान मुकीमपुर निवासी चरनजीत सिंह (45) के रूप में हुई है। चरनजीत 3 अप्रैल से लापता थे। चरनजीत सिंह 3 अप्रैल को शाहजहांपुर कोर्ट में एक मुकदमे की तारीख पर आए थे। तारीख मिलने के बाद उन्होंने अपनी बेटी को फोन पर इसकी सूचना दी थी और बताया था कि वह पुवायां लौट रहे हैं।