विजयराघवगढ़: अमेहटा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, कैमोर पुलिस जांच में जुटी
कैमोर थाना क्षेत्र के अमेहटा के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से दो बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है,घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से कैमोर अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर घटना की जांच कर रही