उचकागांव: हत्या के प्रयास का आरोपी शंभू सिंह गिरफ्तार, जेल भेजा गया
उचकागांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमसढ़ टोला निवासी शंभू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शंभू सिंह के खिलाफ थाने में हत्या के प्रयास (धारा 307) के तहत प्राथमिकी दर्ज थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।